मणिपुर में पहली बार बनेगी BJP सरकार, बीरेन सिंह लेंगे CM पद की शपथ

इंफाल: मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला आज एन बीरेन सिंह . को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी और इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार भाजपा नीत सरकार बन जाएगी. Biren

Biren

राज्यपाल ने भाजपा विधायक दल के नेता बीरेन सिंह को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था.

सिंह को सरकार बनाने का निमंत्रण ऐसे दिन दिया गया है जब राजग में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट के चार सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की.

राजभवन सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर एक बजे होगा. यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे.

भाजपा सूत्रों ने यहां कहा कि इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना है. सूत्रों ने हालांकि कहा कि यह छोटा मंत्रिमंडल होगा और इसमें अन्य सहयोगियों का प्रतिनिधित्व होगा.

राजभवन सूत्रों ने के मुताबिक नगा पीपुल्स फ्रंट के चार विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है.

www.naqeebnews.com

# Biren

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *