एयरफोर्स का चेतक हेलिकॉप्टर इलाहाबाद में क्रैश, पायलट सुरक्षित

इलाहाबाद : यूपी के इलाहाबाद में वायु सेना का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. हादसे में पायलट सुरक्षित है, पायलट ने हेलिकॉप्टर को लैंड कराने की कोशिश की लेकिन आखिर में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. चेतक हेलिकॉप्टर ने बमरौली एयर बेस के उड़ान भरी थी और ये उड़ान वायु सेना की रुटीन ट्रेनिंग का हिस्सा थी. Chopper

Chopper

पिछले कुछ दिनों से लगातरा सेना के विमानों की क्रैश होने की घटनाएं सामने आईं हैं.

राजस्थान के बाड़मेर में कुछ महीने पहले ही भारतीय वायुसेना का एक मिग 21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है.

मिग क्रैश होने के बाद विमान में सवार दोनों पायलटो ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई थी.

उत्तराखंड के चमोली जिले में भी भारतीय वायु सेना का MI17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. क्रैश होते ही इस हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी.

www.naqeebnews.com

# Chopper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *