लादेन के बेटे की अमेरिका को धमकी, कहा बदला लूंगा

 

दुबई। ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका धमकी दी है। धमकी में उसने अपने पिता की मौत का बदला लेने की बात कही है। सोशल मीडिया पर जारी एक आडियो संदेश में हमजा ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ अल कायदा की लड़ाई को जारी रखने का दावा किया है।

bin-laden

 

हमजा का 21 मिनट का भाषण ‘वी आर आल ओसामा’ के नाम से सामने आया है। इसमें हमजा ने कहा है कि हम हमले करना जारी रखेंगे। हम तुम्हारे देश में और बाहर भी तुम्हें निशाना बनाते रहेंगे। उसने कहा कि वह अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और बाकी मुस्लिम देशों पर अमेरिका द्वारा किए जा रहे हमले का बदला लेगा। हमजा बिन लादेन का यह आडियो उसके द्वारा अल कायदा संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश बतायी जा रही है।

 

अल कायदा प्रमुख रहा ओसामा बिन लादेन अमेरिकी कमांडो के द्वारा 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में मारा गया था।ओसामा के मारे जाने के बाद से अल कायदा का प्रभाव लगातार कम होता गया। अल कायदा के नए चीफ अल-जवाहिरी ने पिछले साल अगस्त में दुनिया को हमजा से रूबरू कराया था। जवाहिरी का एक आडियो टेप सामने आया था जिसमें हमजा को संगठन की नई आवाज बताया गया था। टेप में हमजा ने ब्रिटेन समेत कई पश्चिम देशों पर हमले की धमकी भी दी थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *