विंबलडन में एकल के बाद डबल्‍स पर भी सेरेना का कब्‍जा, ब्रिटेन के एंडी मरे ने जीता दूसरी बार एकल खिताब

लंदन। सेरेना विलियम्स ने सातवीं बार विंबलडन चैंपियन बनने के बाद अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ मिल कर महिला युगल खिताब भी जीत लिया। वीनस और सेरेना की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 6-4 से हरा कर छठी बार विंबलडन युगल खिताब जीता।

serena venus

दोनों बहनों का ये ग्रैंडस्लैम में 14वां युगल खिताब है। ये दोनों बहनें ओवरऑल 23 बार फाइनल में पहुंचीं , जिसमें से 22 बार उन्होंने खिताब हासिल किया। सेरेना ने कहा कि विंबलडन में एक और युगल खिताब जीतना शानदार है। वीनस ने कहा  मैं कोई गलती नहीं करना चाहती थी। इससे पहले सेरेना ने शनिवार को एंजलिक करबर को 7-5, 6-3 से हरा कर महिला एकल का खिताब जीता था।


इसके अलावा ब्रिटेन के एंडी मरे ने विम्बलडन 2016 का एकल खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में मिलोस रॉओनिक को हराया। यह दूसरी बार है जब एंडी मरे ने यह खिताब जीता है। उन्होंने मिलोस को 6-4, 7-6 (3), 7-6 (2) से हराया। मारक सर्विस करने वाले कनाडा के मिलोस राओनिक मरे से पार नहीं पा सके। विंबलडन का पहला खिताब जीतने का उनका सपना टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *