कश्मीर हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 हुयी, सुरक्षा बलों पर फेंके गये ग्रेनेड

श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद कश्मीर में हिंसा जारी है। रविवार तक 20 लोगों की मौत हो गई है।  पुलवामा में सिक्युरिटी फोर्सेज पर 3 ग्रेनेड फेंके गए जिसमें दो जवान घायल हुए हैं। साउथ कश्मीर के जेलम नदी में भीड़ ने एक पुलिसवाले की कार को नदी में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अनंतनाग और श्रीनगर समेत 10 जिलों में कर्फ्यू है।

Clash in Srinagar

बुरहान के मारे जाने के विरोध में अलगाववादी संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। पुलवामा, सोपियां और अनंतनाग समेत दस जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है। विरोध में घाटी में भड़की हिंसा में 18 लोगों की मौत हो गई है। प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में अभी तक 150 लोग जख्मी हुए हैं। जम्मू और कश्मीर की पुलिस ने बताया कि इस झड़प में सुरक्षा बलों के 96 जवान भी घायल हुए हैं। हिंसक भीड़ ने कई भवनों में आग लगा दी, जिनमें तीन पुलिस प्रतिष्ठान हैं। इसके अलावा कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले किए जाने की सूचना है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बारामुला-काजीगुंड ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। सभी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *