बिग बॉस 14 की विनर रुबीना का पति ने किया ज़ोरदार स्वागत

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर के पति अभिनव शुक्ला ने उनका शानदार स्वागत किया है। रुबीना बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ घर पहुंचीं तो अभिनव ने सरप्राइज से उन्हें दंग कर दिया।

अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रुबीना अपने घर में बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं। दीवार पर लिखा है – वेलकम होम, बॉस लेडी। इसके आसपास फर्श पर फूलों की सजावट की गई है। घर को फूलों से सजाया गया है और हैंगिंग लाइट्स भी लगायी गई हैं।

अभिनव ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा – मेरी विनर रुबीना दिलैक। रुबीना ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा-लव यू। इससे पहले 21 फरवरी को हुए बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक विनर साबित हुई थीं। उन्होंने राहुल वैद्य को हराते हुए ट्रॉफी और 36 लाख रुपए की प्राइज मनी अपने नाम की थी। फिनाले में रुबीना, राहुल के अलावा राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली पहुंचे थे.राखी ने 14 लाख रूपये लेकर शो छोड़ दिया था। जबकि अली गोनी कम वोट्स के चलते बाहर हो गये थे और निक्की तीसरे नंबर पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *