रूस – चीन गठजोड़ से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर नाटो प्रमुख से मुलाकात करेंगे बिडेन

वाशिंगटन,05 जून : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की आगामी शिखर बैठक में प्रस्तावित मुद़दों और रूस तथा चीन के गठजोड़ से उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर सोमवार को इस संगठन के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन प्साकी ने यह जानकारी दी है।

रूस - चीन गठजोड़ से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर नाटो प्रमुख से मुलाकात करेंगे बिडेन

सुश्री प्साकी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया“ सोमवार को राष्ट्रपति नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे और इस दौरान ब्रसेल्स में आयोजित की जाने वाली 14 नाटो शिखर बैठक, इसके अन्य मसलों , ट्रांसअटलांटिक सुरक्षा और रूस तथा चीन के गठजोड़ से उत्पन्न स्थितियों पर विचार विमर्श करेंगे।”

उन्होंने कहा कि दोनों नेता साइबर हमला, जलवायु परिवर्तन, नाटो के समक्ष विभिन्न चुनौतियों और इनके अनुरूप संगठन में बदलाव संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जितेन्द्र वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *