लोगों के प्रति इमानदार बनना संतुष्टि देता है: जैकी

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि लोगों के प्रति इमानदार बनना उन्हें संतुष्टि प्रदान करता है। जैकी श्रॉफ को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक से अधिक का समय हो गया है। जैकी श्रॉफ ने कहा कि निर्देशकों, सह कलाकारों के साथ संतुलन और ईमानदारी के स्तर ने उन्हें आगे बढऩे के लिए संतुष्टि प्रदान की है। जैकी श्रॉफ पिछले कुछ महीनों से अपनी जिंदगी के सबसे व्यस्त समय से गुजर रहे हैं क्योंकि उनकी कई फिल्में निर्माणाधीन हैं।

जैकी ने बताया, ‘देखिए मैं वर्तमान में जीता हूं। मेरा मानना है कि हमारे पास आज के ही पल हैं…इसलिए मैं इसे पूरे तरीके से जीना चाहता हूं। बतौर एक इंसान के रूप में मेरे निर्देशकों, सह कलाकारों, दोस्तों और कम वक्त के लिए मेरे इर्द-गिर्द रहे लोगों के साथ कई सारे संबंध रहे हैं। लोगों के प्रति ईमानदार बने रहना मुझे संतुष्टि देता है।

जैकी का मानना है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वालों के लिए प्रसिद्धि, पैसा और विश्व के सबसे बड़े फिल्म जगत में से एक का हिस्सा बनना, उनके साथ ही हुआ इसलिए वह सब चीजों को हल्के में लेते हैं। उन्होंने कहा,’मैंने कभी सपने में भी अभिनेता बनने के बारे में नहीं सोचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *