पेड़ में चढ़ा भालू वन विभाग की टीम की मदद से आया ज़मीन पर

अनूपपुर, 01 मई : मध्यप्रदेश के अनूपुर जिले की ग्राम पंचायत छोहरी में पेड़ पर चढ़े एक भालू को वन विभाग की टीम ने पेड़ से उतारा, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

पेड़ में चढ़ा भालू वन विभाग की टीम की मदद से आया ज़मीन पर

वन विभाग के सूत्रों ने आज बताया कि जिले के कोतमा वन परीक्षेत्र के ग्राम छोहरी में एक भालू गांव की बस्ती से कुछ दूर एक महुंए के पेड़ में कल सुबह स्थानीय लोगों की नजर में आया।

भालू को पेड़ में चढ़ा देख कर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर दिलीप ओगरे, हरद बीट गार्ड कुशल मानिकपुरी मौके पर पहुंचे। भालू को पकड़ने के लिए बड़ा फंदा लाया गया।

विभाग की टीम ने पेड़ से भालू को उतारने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान भालू पेड़ से नीचे उतरा, लेकिन वह केवई नदी को पार कर धुरवासिन, कोटमी के जंगल की तरफ चला गया। भालू के गांव से दूर होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *