बाहुबली ने पहले ही दिन लगाया 100 करोड़ की कमाई का सिक्‍सर

bahubali-2_650x400_51493358093नई दिल्‍ली: बाहुबली ने पहले ही दिन लगाया 100 करोड़ की कमाई का सिक्‍सर. निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली: द कन्‍क्‍लूजन’ ने पहले ही दिन इतिहास रच दिया है. बॉलीवुड की फिल्‍में जहां अपनी कमाई के आंकड़े को 100 करोड़ तक पहुंचाने की कोशिश में लगी रहती हैं, वहीं इस फिल्‍म ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले ही दिन कमाई के इस जादुई आंकड़े को पार कर लिया है. ‘बाहुबली 2’ का पहले दिन का कलेक्‍शन 100 करोड़ से पर निकल गया है जो बॉलीवुड के इतिहास में किसी भी फिल्‍म की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड है. निर्देशक राजामौली की इस बहुप्रतिक्षित फिल्‍म को देशभर में 8,000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया था. ‘बाहुबली 2’ को लेकर लोगों के बीच की उत्‍सुकता को लेकर यह तो तय ही था कि यह फिल्‍म काफी कमाल दिखाने वाली है और इसके पहले ही दिन यह कर भी दिखाया.
फिल्‍म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘अविश्‍वस्‍नीय, अकल्‍पनीय ‘बाहुबली 2’, एक जोरदार दहाड़ के साथ शुरुआत, सारे रिकॉर्ड घ्‍वस्‍‍त कर दिए, नया इतिहास रच दिया.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *