प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। रेहान की होने वाली पत्नी अवीवा बेग उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हैं।गांधी परिवार का बेग परिवार से इंदिरा गांधी के समय से परिचय रहा है। इन दोनों परिवारों की मित्रता अब संबंधों में बदल जाएगी। जानकारी के मुताबिक, रेहान और अवीवा करीब सात साल से साथ हैं।

इसी सप्ताह अवीवा ने रेहान के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की थी। इसके साथ ही अवीवा ने अपने दोस्तों की भी कुछ तस्वीरें साझा कीं। अविवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से हैं। उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं और उनकी मां नंदिता बेग एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया था। इससे दोनों परिवारों के बीच संबंध और भी मजबूत हुए हैं।
अवीवा का लिंकडिन प्रोफाइल बताता है कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और वह एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। इसके अलावा वह दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमिनिटीज में स्कूली शिक्षा पूरी कर चुकी हैं। साथ ही अवीवा ने मीडिया और संचार के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।
अवीवा बेग ‘एटेलियर 11’ कंपनी की को-फाउंडर भी हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी फोटोग्राफी और वीडियोज के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाती है। कंपनी पूरे भारत में एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट के साथ काम करती है।
अवीवा के प्रोफ़ाइल से मिलने वाली जानकारी से पता चलता है कि उन्होंने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), द क्वोरम क्लब में द इल्यूसरी वर्ल्ड (2019), और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) जैसी एग्जिबिशन में अपनी फोटोग्राफी प्रस्तुत की है।
फोटोग्राफी के साथ अवीवा घूमने की भी बड़ी शौकीन है। उनकी प्रोफाइल पर देश-विदेश के दर्शन। यहाँ लन्दन,क्रोएशिया, बार्सिलोना, बैंकॉक और फ्रांस सहित देश के कई शहरों की तस्वीरें मौजूद हैं।
वही प्रियंका के सुपुत्र रेहान वाड्रा 25 वर्ष के हैं और इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पढ़ाई कर चुके रेहान पब्लिक इवेंट्स में जाना कम पसंद करते हैं। रेहान ने आगे की पढ़ाई लंदन की एसओएएस यूनिवर्सिटी से की है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखने वाले रेहान अपने आर्ट वर्क की कई एग्जिबिशन लगा चुके हैं।














