2026 के पहले दिन होने वाले बदलाव आप पर क्या असर डालेंगे

नए साल की शुरुआत के साथ 2026 का कैलेण्डर चलन में आ चुका है। इस बार भी हर साल की तरह शुरुआत में कुछ नए नियम लागू होने वाले हैं।

2026 के पहले दिन होने वाले बदलाव आप पर क्या असर डालेंगे

आम आदमी को सीधे प्रभावित करने वाले इन नियम से आपकी ज़िंदगी में क्या बदलाव आ सकता है तो एक नज़र दाल लीजिए ऐसे ही कुछ नियमों पर जो पहली जनवरी से लागू हो रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा मंज़ूरी मिलने के बाद 8वां वेतन आयोग पहली जनवरी, 2026 से लागू हो जाएगा। इससे प्रत्यक्ष तौर पर करीब 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। नए वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

नया इनकम टैक्स एक्ट 2025, पहली अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस एक्ट में पुराने शब्द यानी पिछला वर्ष और असेसमेंट ईयर को हटाकर अब सिर्फ टैक्स ईयर शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा।

क्रेडिट स्कोर में भी नए साल पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। क्रेडिट स्कोर महीने में एक बाद अपडेट होता है, जबकि 2026 से यह हर हफ्ते यानी हर 7 दिनों में अपडेट होगा। इससे ईएमआई समय से भरने का फायदा जल्द ही मिलेगा।

प्रधामंत्री किसान योजना का फायदा लेने वालों के लिए अब केंद्र सरकार द्वारा नया सिस्टम किसान आईडी पेश किया है। पहली जनवरी 2026 से यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में यह सिस्टम लागू हो रहा है। इस डिजिटल आईडी में किसानों की भूमि, फसल, आधार और बैंक आदि की जानकारी होगी। इस आईडी के न होने पर पीएम किसान योजना के तहत आने वाली 6,000 रुपए की सालाना मदद रुक सकती है।

नए वर्ष के साथ घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग होने वाली पीएनजी और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की कीमतों में 2-3 रुपए प्रति यूनिट की उम्मीद है। इसकी वजह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की ओर से घोषित टैरिफ एडजस्टमेंट है जो कि एक जनवरी 2026 से लागू होने जा रहा है।साथ ही नए साल के अवसर पर एलपीजी गैस और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

यह भी याद दिला दें कि पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 है। अगर आपने अभी तक पैन को आधार लिंक नहीं किया है तो यह कार्ड पहली जनवरी से निष्क्रिय हो जाएगा। जिससे इनकम टैक्स भरने से लेकर बैंकों में बड़े लेनदेन करने में समस्या हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *