सिनेमाघरों में पिछले दिनों फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ टाइटल के साथ री रिलीज किया गया। फिल्म ने देश में भले ही रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन न किया हो पर दुनियाभर में इसका कलेक्शन शानदार रहा। कलेक्शन की इन नई ऊंचाइयों के साथ ही अब यह फिल्म ‘अवतार’ को पछाड़कर कर दुनियाभर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
बताते चलें कि ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मेकर्स ने दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया। मेकर्स का यह प्रयोग कामयाब रहा और फिल्म ने अपनी पिछली रिलीज और री-रिलीज की कमाई से इतिहास रच दिया।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस फिल्म ने अब दुनिया भर में 2.925 बिलियन अमरीकी डॉलर) की कमाई कर डाली है। भारतीय करेंसी में यह 28 हजार 197 करोड़ की रक़म होती है। फिल्म ने इस कमाई के साथ जेम्स कैमरॉन की ‘अवतार’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक टॉप पर जगह बनाए हुए थी।
गौरतलब है कि साल 2021 में ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की रिलीज से पहले भी मेकर्स ने ‘अवतार’ के साथ ऐसा ही प्रयोग किया था। ठीक उसी तरह ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज से पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ को रिलीज किया गया है। इस फिल्म की री-रिलीज से पहले तक ग्लोबल कलेक्शन की लिस्ट में ‘अवतार’ पहले स्थान पर थी।
‘एंडगेम एन्कोर’ के इन नतीजों पर मेकर्स ने खुशी ज़ाहिर की है और एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है, ‘हमारे लिए ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ बनाने का सबसे पसंदीदा अनुभव यही था कि जब फिल्म रिलीज हुई, तब हम दर्शकों के साथ सिनेमाघरों में बैठे थे। इसलिए ‘एंडगेम एनकोर’ की दोबारा रिलीज के दौरान एक बार फिर ऐसा कर पाना हमारे लिए शानदार अनुभव था। हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने इस फिल्म के पूरे सफर के दौरान अपना समर्थन दिया।’
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का मार्वल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था जिसमें दर्शकों को कई एवेंजर्स और विलेन डूम की झलक देखने को मिली थी। बताते चलें कि
फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली और इस बार फिल्म में नए एवेंजर्स डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेंगे।
यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में क्रिस इवांस के अलावा क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे को देखा जा सकेगा।