75 की उम्र में फुटबालर पेले की एक और ‘हैट्रिक’

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले 75 साल की उम्र में हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। वो तीसरी बार अपनी शादी रचाने जा रहे हैं।

pele

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी माने जाने वाले पेले अपनी साथी मार्सिया चेबेले के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।

75 साल के पेले की 42 साल की मार्सिया के साथ 1980 में न्यूयॉर्क में मुलाकात हुयी थी। दोनों के बीच 2010 में डेटिंग शुरू हुई।

इससे पहले पेले ने रोसमेरी चोलबी के साथ विवाह किया था जिनसे उनके तीन बच्चे हैं।

उससे पहले पेले ने अभिनेत्री एसिरिया नासीमेंटो से शादी रचाई और उनसे उनके दो बच्चे हुए। पेले तीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाली फुटबाल टीम का हिस्सा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *