अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्‍स पर हमला, एक जवान शहीद, नौ घायल

खोंसा। अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्‍स पर हमला हुआ है। हमले में एक जवान शहीद हो गया और नौ अन्‍य घायल हो गए। हमला अरुणाचल के खोंसा में हुआ है। यह हमला असम राइफल्‍स के दस्‍ते पर हुआ। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने लोंगडिंग जिले में वाका के पास असम राइफल के दस्‍ते पर हमला किया। इसमें एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया। वहीं नौ अन्‍य घायल हो गए। हमला भारत-म्‍यांमार सीमा से 20 किलोमीटर दूर हुआ। assam rifles

assam rifles

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल चरनतजीत कंवर ने बताया कि आतंकियों ने 16 असम राइफल्‍स के दस्‍ते पर दोपहर पौने दो बजे के करीब हमला किया। हालांकि उन्‍होंने शहीद का नाम नहीं बताया। साथ ही हमले के पीछे किस ग्रुप का नाम है यह भी नहीं बताया। अपुष्‍ट खबरों के अनुसार हमले के पीछे एनएससीएन(के) और उल्‍फा का हाथ है।

www.naqeebnews.com

# assam rifles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *