अशोक प्रधान भाजपा से सपा, सपा से फिर भाजपा में

नई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे और बाद में भाजपा से निकल गए अशोक प्रधान शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। ashok

ashok

प्रधान के वापस आ जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संभावना तेज होने उम्मीद है। उन्होंने चार बार भाजपा टिकट पर खुर्जा लोकसभा सीट से चुनाव जीता था लेकिन वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे।

प्रधान ने भाजपा में लौटने को घर वापसी बताया और आरोप लगाया कि सपा एवं बसपा ने राज्य को लूटा तथा केवल भाजपा ही उसका विकास करने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया। वह यहां पार्टी महासचिव अरूण सिंंह और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर श्री प्रधान का भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने स्वागत किया। सपा में मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच जारी जबरदस्त खींच-तान के बीच पार्टी छोड़ने वाले श्री प्रधान पहले बड़े नेता हैं ।

अशोक प्रधान इससे पहले भी भाजपा में रहे हैं और गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा से सांसद रह चुके हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में होगा जबकि मतगणना 11 मार्च होगी। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे आए दिन पार्टियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

www.naqeebnews.com

# ashok

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *