अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस में लौटे

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को फिर कांग्रेस में लौट आएं। यहां कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी महासचिव पीसी चाको और वरिष्ठ नेता अरुण युसूफ की मौजूदगी में लवली ने कांग्रेस में लौटने की घोषणा की।

इस अवसर पर लवली ने मीडिया को कहा कि वह कांग्रेस के पूर्व सिपाही रहे हैं। कांग्रेस में पले-बढ़े है। कुछ विपरीत परिस्थितियों के कारण वह कांग्रेस पार्टी छोड़ गए थे लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ है और वह फिर वापस लौट आए हैं।

 

माकन ने कहा कि संवाद की कुछ कमी की कारण लवली को पार्टी छोडऩी पड़ी थी अब यह संवाद ठीक हो गया और किसी तरह की कोई गलतफहमी नहीं है। लवली के साथ मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *