ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरा, डॉक्टर इसे चिंताजनक बता रहे हैं

अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत में तबीयत बिगड़ने की खबर है। जानकारी के मुताबिक़, उनका शुगर लेवल गिर गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना खतरनाक है।

ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरा, डॉक्टर इसे चिंताजनक बता रहे हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत में तबीयत बिगड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, उनका शुगर लेवल गिर गया है। जिसे डॉक्टर चिंताजनक बता रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है जोकि 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है।

बुधवार को केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि मंगलवार की शाम को जेल में वो अपने पति से मिलने गई। उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहे, लेकिन निश्चय दृढ़ है। उन्हें सच्चा देशभक्त, निडर और साहसी व्यक्ति व्यक्ति बताते हुए उन्होंने उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना भी की।

आज दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो रही है। जिसका फैसला भी आज ही आने वाला है।

गौरतलब है कि 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के बाद उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के बावजूद मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं और जेल से ही काम भी देख रहे हैं।

इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *