किरेन रिजिजू की जगह कानून मंत्री बने अर्जुनराम मेघवाल

केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल के साथ किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर अर्जुनराम मेघवाल को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किरेन रिजिजू की जगह कानून मंत्री बने अर्जुनराम मेघवाल

केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल के बाद किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया है। अब किरन रिजिजू पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की एक वजह राजस्थान में अगले कुछ महीनों में होने वाले चुनाव को माना जा रहा है। राजस्थान में दलितों की आबादी 17 फीसदी है। अर्जुन राम मेघवाल दलितों के बड़े नेता माने जाते हैं।

इस कानूनी फेरबदल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बेबाक टिप्पणी करने वाली कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट किया है- “पिछले कुछ समय से कानून मंत्री के तौर किरेन रिजिजू द्वारा जजों की नियुक्ति और अदालतों के काम करने के तौर तरीकों को लेकर की जा रही टिप्पणियों और हस्तक्षेप ने मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं, सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने क़ानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया।”

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- “किरेन रिजिजू कानून नहीं, अब भू विज्ञान मंत्री हैं। कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। वे अब विज्ञान के नियमों से जूझने की कोशिश करेंगे। गुड लक मेरे दोस्त।”

इस बदलाव का एक कारण रिजिजू द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी भी हो सकती है। शायद सरकार उनके रवैये से असहज हुई हो। माना जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कॉलेजियम सिस्टम के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग को देखते हुए भी ये फैसला लिया गया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *