अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि रोकनी पड़ी कपिल शर्मा शो की शूटिंग

ओमिक्रॉन का डर बॉलीवुड में भी दिखा और इसके चलते फिल्मों की रिलीज डेट टलने लगी हैं। इस बीच कई टीवी शोज की शूटिंग भी रोक दी गई है। कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग एक हफ्ते के लिए टल गई है।

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि रोकनी पड़ी कपिल शर्मा शो की शूटिंग

शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन का खतरा देखते हुए अभी सात दिन का ब्रेक लिया गया है। यह फैसला क्रू मेंम्बर्स, ऑडियंस, कास्ट और उनके परिवार वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेक से पहले 28 दिसंबर की रात को द कपिल शर्मा शो का एपिसोड शूट किया गया थी, लेकिन, अब जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, कपिल शर्मा शो की टीम भी सतर्क हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *