विराट कोहली के शतक लगाने पर छलका अनुष्का का प्यार

एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद पारी खेलते हुए विराट कोहली ने शतक लगाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट ये शतक 33 महीने बाद लगाया है।

विराट कोहली के शतक लगाने पर छलका अनुष्का का प्यार

शतक की ख़ुशी में विराट कोहली ने सबसे पहले रिंग को चूमा और कहा कि अनुष्का शर्मा मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रहीं। विराट ने इस शतक को अनुष्का और बेटी वामिका के लिए बताया। इस ख़ुशी के अवसर पर पत्नी अनुष्का ने भी पोस्ट शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है।

अपनी इंस्टाग्रामस्टोरी में अनुष्का ने विराट कोहली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट ही साझा किया है। अनुष्का शर्मा ने लिखा- “हमेशा तुम्हारे साथ, किसी भी और हर चीज के माध्यम से”। इसी के साथ विराट कोहली ने भी जवाब में दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए।

इस शतक के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। साथ हीयूजर्स अनुष्का की पोस्ट पर भी अपनी शिरकत दिखा रहे हैं।

इस मौके पर कई सेलेब्स वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, सोनाली बेंद्रे, जयदीप अहलावत भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल अनुष्का जल्दी ही क्रिकेट खेलती नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी आगामी फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। अनुष्का लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। आखिरी बार अनुष्का को साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *