विश्‍व कुश्ती चैंपियनशिप में अंतिम पंघल ने जीता कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक का कोटा भी तय

भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में स्वीडन की दो बार की यूरोपीय चैंपियन एम्मा जोना डेनिस मालमग्रेन को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। गुरुवार को सर्बिया के बेलग्रेड में मिलने वाली इस जीत से अंतिम पंघल ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है।

विश्‍व कुश्ती चैंपियनशिप में अंतिम पंघल ने जीता कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक का कोटा भी तय

19 वर्षीय पंघल दो बार की यूरोपीय चैंपियन स्वीडन की जोना मालमग्रेन को शिकस्त देने के साथ ही विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली 8वीं भारतीय महिला बन चुकी हैं।

ब्रॉज मेडल का मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प रहा। मुक़ाबले में पंघल ने तकनीकी श्रेष्ठता की बदौलत जीत हासिल की। पंघल ने मैच की शुरुआत काफी रफ़्तार से की और 5-0 की बढ़त बना ली।

इसके बाद स्वीडन की रेसलर की वापसी हुई और उसने मुक़ाबला करते हुए लगातार 6 पॉइंट हासिल किए। इस रोचक मुक़ाबले के पहले पीडियड के अंत में पंघल ने एक और पॉइंट कमाते हुए खेल को 6-6 की टक्कर पर पहुंचा दिया।

दूसरे पीरियड में आंकड़ा कुछ और ही बन गया। दो बार की अंडर20 वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघल ने जोना मालमग्रेन को कोई अवसर दिए बगैर लगातार 10 पॉइंट हासिल करके इसे 16-6 कर दिया। इसके साथ ही तकनीकी श्रेष्ठता पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।

बताते चलें कि भारतीय पहलवान संयुक्त विश्व कुश्ती के ध्वज के अंतर्गत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल देश का कुश्ती महासंघ- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) इस समय निलंबित है।

अगले वर्ष पेरिस में ओलिंपिक गेम्स का आयोजन होना है। पेरिस 2024 के लिए कुश्ती में यह भारत का पहला कोटा भी है।

अंतिम पंघल से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली 8 भारतीय महिला खिलाड़ी और उनके उपलब्धि वर्ष इस तरह हैं-
अल्का तोमर (2006),
गीता फोगाट (2012),
बबीता फोगाट (2012),
पूजा ढांडा (2018),
विनेश फोगाट (2019, 2022)
सरिता मोर (2021),
अंशू मलिक (रजत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *