“बंगाल में बनाएंगे एंटी रोमियो स्क्वॉड, टीएमसी के मजनू जाएंगे जेल” – योगी

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर यहाँ उनकी सरकार बनी तो बंगाल में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनायेंगे।

"बंगाल में बनाएंगे एंटी रोमियो स्क्वॉड, टीएमसी के मजनू जाएंगे जेल" - योगी

सम्बोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – ”बंगाल में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार आने दीजिए हम के जी से लेकर पी जी तक बालिकाओं को मुफ्त में शिक्षा देंगे। बीजेपी बंगाल में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त करेगी। यूपी की तर्ज पर एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित करके टीएमसी के सभी मजनुओं को जेल में डालेगी।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “उत्तर प्रदेश में कोई गौ हत्या नहीं कर सकता और अगर करेगा तो जेल के अंदर जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि- ”राम के बगैर हमारा कोई काम नहीं होता है। ममता दीदी कह रही हैं कि मुझे जय श्रीराम सुनना पसंद नहीं है लेकिन चुनाव ने दीदी को चंडी का पाठ करने को मजबूर कर दिया है। आप देखना दो मई को ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलेंगी।”

यूपी के सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि ”अगर आपको लगता है कि दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की पूजा करने वाले लोग सांप्रदायिक हैं, तो हमें यह सांप्रदायिकता पसंद है लेकिन हम अपनी आस्था के साथ खिलावाड़ नहीं करने देंगे। हम टीएमसी को बंगाल की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”मां की बात करने वाली, खुद को बंगाल की बेटी कहने वाली ममता दीदी मां दुर्गा और सरस्वती की पूजा को प्रतिबंधित करती हैं और गौ हत्या का समर्थन करती हैं। उत्तर प्रदेश में कोई गौ हत्या नहीं कर सकता और अगर करेगा तो जेल के अंदर जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *