अंटार्कटिका के पर्वत शिखर है पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान: नासा

नासा के पृथ्वी अर्थ ऑब्ज़रवेटिव सेटेलाइट के अनुसार पृथ्वी पर सबसे ठंडा स्थान अंटार्कटिका में एक पर्वत शिखर को बताया गया है।

अंटार्कटिका के पर्वत शिखर है पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान: नासा

यह शिखर महाद्वीप के पूर्वी पठार में है। नासा के मुताबिक सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 135.8 डिग्री फारेनहाइट (माइनस 93.2 डिग्री सेल्सियस) तक गिर सकता है।


औसत व्यक्ति सीधे 10 मिनट के लिए इस स्थिति के संपर्क में आता है, तो वह फ्रोस्ट बाइट का शिकार हो सकता है फ्रोस्ट बाइट में शरीर के अंग टूट कर गिर जाते हैं।


पिछले सप्ताह अमेरिका के अधिकांश हिस्से में भीषण ठंड और बर्फ़ीला तूफ़ान आया था, जिसके परिणामस्वरूप भारी हिमपात हुआ था। इस बीच तबाही मचाने वाली हवाओं के साथ तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे चला गया।

यदि कोई औसत व्यक्ति सीधे 10 मिनट के लिए इस स्थिति के संपर्क में आता है, तो वह फ्रोस्ट बाइट का शिकार हो सकता है फ्रोस्ट बाइट में शरीर के अंग टूट कर गिर जाते हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती की इस सबसे ठंडी जगह का तापमान मंगल के कुछ इलाकों से काफी कम है। अब अगर आप अमेरिका के बर्फ़ीले तूफ़ान और अत्यधिक ठंड की तुलना धरती की ऊपर बताई गई सबसे ठंडी जगह से करें तो इस सबसे ख़तरनाक ठंडी जगह की कोई तुलना नहीं है।

गौरतलब है कि मंगल पृथ्वी की तुलना में सूर्य से बहुत दूर है। मंगल पर औसत तापमान 81 डिग्री फ़ारेनहाइट है, लेकिन सर्दियों में यह माइनस 220 डिग्री तक गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *