कपूर खानदान के एक और चिराग़ की बॉलीवुड में दस्तक

कपूर खानदान के परिवार से एक और स्टार बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने को। अभी फिल्म का कोई टाइटल नहीं रखा गया है।

कपूर खानदान के एक और चिराग़ की बॉलीवुड में दस्तक

ये स्टार है दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के पोते जहान पृथ्वीराज कपूर जो एक थ्रिलर ड्रामा से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म को अनुभव सिन्हा प्रड्यूस करेंगे और हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में आदित्य रावल भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। जहान और आदित्य को फिल्ममेकर्स ने तैयार किया है और उन्होंने अपने कैरेक्टर्स के लिए कई महीने ट्रेनिंग दी गई है।

फिल्म की कास्ट पर अनुभव सिन्हा का कहना है – ‘जहान और आदित्य अपने रोल के लिए नई ऊर्जा और उत्साह से भरपूर हैं। हंसल और मैं इस मानवीय कहानी में नए ऐक्टर्स को लेना चाहते थे क्योंकि हम चाहते हैं कि दर्शक महसूस करें कि वे किसी भी स्टार के बजाय कैरेक्टर को देख रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *