प्राचीन मानव भी अपने पूर्वजों के अवशेष औजार की तरह उपयोग करते थे

बर्न: शोधकर्ताओं को दक्षिणी स्पेन की एक गुफा में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि वहां दबे प्राचीन मानवों के कंकालों को बाद की पीढ़ियों ने औज़ार की तरह इस्तेमाल किया है।

प्राचीन मानव भी अपने पूर्वजों के अवशेष औजार की तरह उपयोग करते थे

इन कंकालों को औज़ार की तरह प्रयोग करने से पहले इनकी पीढ़ी के लोग इसे तराश कर औजार के रूप में लाते थे।

स्विट्जरलैंड में बर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में एक टीम इस संबंध में पड़ताल कर रही है। शोधकर्ताओं के मुताबिक़ दक्षिणी स्पेन के ग्रेनाडा शहर के पास एक गुफा में पाए गए अवशेषों की जांच  से इस तरह के संकेत मिले हैं।

शोधकर्तों ने पाया कि अवशेष कम से कम 12 अलग-अलग लोगों के थे जिन्हें 5,000 ईसा पूर्व और 2,000 ईसा पूर्व के बीच दफनाया गया था।

शोधकर्ताओं को एक मानव पैर की हड्डी भी मिली जिसका उपयोग एक टूल के रूप में किया जाता था।

बर्न विश्वविद्यालय में भौतिक मानवविज्ञान में शोधार्थी और अध्ययन लेखक मार्को मालेला का कहना है कि हड्डी को पहले तोड़ा गया था और परिणामी टुकड़े के एक छोर का उपयोग कुछ सामग्री को खुरचने के लिए किया गया था।

इन हड्डियों में पाए गए बदलाव जान बूझ कर किये गए थे। ये अनुमान भी लगाया जा रहा है की कंकाल की हड्डियों से गूदा निकालने के प्रयास में फ्रैक्चर और चोट के निशान भी बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *