अमूल गर्ल के क्रिएटर और एडवरटाइजिंग गुरु सिल्वेस्टर दाकुन्हा नहीं रहे

अटरली-बटरली डिलिशियस का सन्देश घर घर तक पहुँचाने वाली अमर अमूल गर्ल के जनक सिल्वेस्टर दाकुन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। अमूल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने एक ट्वीट से इस बारे में जानकारी दी है।

अमूल गर्ल के क्रिएटर और एडवरटाइजिंग गुरु सिल्वेस्टर दाकुन्हा नहीं रहे

सिल्वेस्टर ने ही 1966 में अमूल के सिग्नेचर तैयार किया था। 80 वर्षीय सिल्वेस्टर विज्ञापन कम्पनी दाकुन्हा (daCunha) के चेयरमैन थे। सिल्वेस्टर के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा और बेटे राहुल दाकुन्हा हैं। सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने साल 1966 में अमूल गर्ल वाले विज्ञापन का आइडिया दिया था। इस तरह से लाल और सफ़ेद रंग के पोल्का प्रिंट फ्रॉक वाली अमूल गर्ल बतौर अमूल ब्रांड देश और दुनिया में पहचानी गयी।

अमूल के जनरल मार्केटिंग मैनेजर पवन सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि सिल्वेस्टर के निधन से उन्हें दुख हुआ है। आगे वह कहते हैं कि अमूल गर्ल दुनिया में सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाले विज्ञापन में से एक है। विज्ञापन से कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

सिल्वेस्टर साल 1966 में अमूल गर्ल वाले विज्ञापन का आइडिया लेकर आए थे। इसके बाद सफेद और लाल रंग के डॉटेड फ्रॉक में नजर आने वाली अटरली-बटरली गर्ल ने ऐसा कमाल किया कि अमूल ब्रांड को देश और दुनिया में नई पहचान मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *