घरेलू परेशानियों में उलझे अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा दर्द ए दिल

अमिताभ बच्चन इन दिनों वॉटर सप्लाई की दिक्कत झेल रहे हैं। अपने ब्लॉग में उन्होंने इस बात जिक्र करते हुए लिखा – ‘ये थकाने वाला दिन रहा है… और हो सकता है कि कल दिन के अंत तक कुछ सॉल्यूशन निकल आए। कुछ काम का निकलना चाहिए, पर देखते हैं।’

घरेलू परेशानियों में उलझे अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा दर्द ए दिल

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, ‘आज मेरा लेट जाना थकावट की वजह से था। इसलिए अगले दिन KBC के शूट के लिए समय से जल्दी चला गया। इसके लिए सुबह 6 बजे जगा। पता चला कि घर में पानी नहीं आ रहा है। अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी 12 घंटे से ज्यादा वक्त फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग में बिता देते हैं। बात करें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का प्रसारण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर शुरू हो गया है और उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *