सैम पित्रोदा  वाले बयान पर शाह का  हमला, कहा- माफी मांगें राहुल

बालाकोट में वायुसेना की तरफ से किए गए जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप पर हमले को लेकर एक दिन पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने करार हमला बोला है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति है, और उन्हीं के इशारों पर यह बयान दिलवाया गया है।

अमित शाह ने सैम पित्रोदा के इस बयान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है। अमित शाह ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या पुलवामा हमला कोई आम घटना है? क्या इसके जवाब में एयर स्ट्राइक नहीं करना चाहिए था? उन्होंने इसके लिए राष्ट्र को इस पर जवाब देने की मांग की।

बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल कहते हुए पूछा कि अगर आतंकी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से नहीं दिया जाए तो क्या बातचीत करनी चाहिए? क्या यहीं आतंकवाद को लेकर कांग्रेस की नीति है।

 

गौरतलब है कि एक दिन पहले सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय वायुसेना की तरफ से क्या सचमुच हवाई हमले किए गए थे? उन्होंने इस बारे में और तथ्यों की मांग की थी। हालांकि, बाद में विवाद को बढ़ता देख उन्होंने कुछ ही देर बाद सफाई देते हुए कहा कि ऐसा उन्होंने सिर्फ एक नागरिक के नाते कहा है और देश के नागरिक के नाते उन्हें यह जानने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *