अमित शाह फिर से बने गृह मंत्री और शिवराज सिंह को मिला कृषि मंत्रालय

सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय जबकि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे।

अमित शाह फिर से बने गृह मंत्री और शिवराज सिंह को मिला कृषि मंत्रालय

एनडीए कैबिनेट में पहली बार शामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी नितिन गडकरी को फिर से सौंपी गई है। इस मंत्रिमंडल में एस जयशंकर भी विदेश मंत्री पद पर बने रहेंगे।

अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर रेल मंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी उनके पास रहेगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री की ज़िम्मेदारी दी गई है।

एक नज़र डालते हैं मंत्रियों और विभागों की सूची पर-

  • राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
    अमित शाह – गृह मंत्रालय
  • एस जयशंकर – विदेश मंत्रालय
    निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय
  • नितिन गडकरी – सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय
  • शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रमीण विकास मंत्रालय
  • अश्विनी वैष्णव – रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री
  • पीयूष गोयल – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया – संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
  • भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • जी किशन रेड्डी – कोयला और खनन मंत्रालय
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह – पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री
  • सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
  • जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
  • गजेंद्र सिंह शेखावत – संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय
  • मनसुख मांडविया- श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
  • किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
  • मनोहर लाल – ऊर्जा और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
  • जीतन राम मांझी – एमएसएमई मंत्रालय
  • चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
  • राम मोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • सीआर पाटिल – जल शक्ति मंत्रालय
  • हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • गिरिराज सिंह – कपड़ा मंत्रालय
  • एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम और इस्पात मंत्रालय
  • अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • सुरेश गोपी – राज्य मंत्री (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *