सऊदी अरब में डायरेक्ट धूप में काम करने पर प्रतिबंध

सऊदी अरब में डायरेक्ट धूप में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये क़दम कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है।

सऊदी अरब में डायरेक्ट धूप में काम करने पर प्रतिबंध

सऊदी मीडिया के मुताबिक, यह प्रतिबंध सभी निजी क्षेत्रों के लिए 15 जून से 15 सितंबर तक रहेगा। नियम के तहत दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक धूप में काम करने पर रोक रहेगी।

प्रतिबंध मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य परिषद के सहयोग से लागू किया जाएगा।

इस निर्णय का उद्देश्य निजी क्षेत्र के श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना, उन्हें संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाना और वैश्विक व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार स्वस्थ और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करना है।

सऊदी अरब में डायरेक्ट धूप में काम करने पर प्रतिबंध

मंत्रालय ने नियोक्ताओं से सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने तथा श्रमिकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए इस निर्णय के अनुपालन में काम के घंटे व्यवस्थित करने का आग्रह किया है। साथ ही ऐसा किए जाने से उत्पादकता में सुधार और वृद्धि होगी।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर “सूर्य के संपर्क और गर्मी के तनाव के प्रभावों को रोकने के लिए व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए गाइड लाइन” प्रकाशित की है। सीधे सूर्य के प्रकाश में काम करने पर प्रतिबंध के उल्लंघन की सूचना मंत्रालय के एकीकृत नंबर (19911) पर संपर्क करके या स्मार्टफोन पर उपलब्ध मंत्रालय के ऐप के माध्यम से दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *