एक अमेरिकी महिला ने 110 फीट बाल बढाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा की 60 वर्षीय महिला आशा मंडेला ने 2009 में पहली बार सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जब उनके बाल 19 फीट और 6.5 इंच लंबे थे।
अब उनके बालों की लंबाई 110 फीट हो गई है और उनकी चोटी का कुल वजन 19 किलो तक पहुंच गया है।
फ्लोरिडा के क्लेरमोंट में रहने वाली आशा मंडेला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि उन्होंने 40 साल पहले अपने बाल बढ़ाना शुरू किया, जब वह त्रिनिदाद और टोबैगो से संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं।
Asha Mandela's 'cobra' has been growing for over 40 years and is nearly 20 feet in length! pic.twitter.com/sKxvkLdv6F
— Guinness World Records (@GWR) August 17, 2022
आशा मंडेला का यह भी कहना है कि चोटी को जमीन पर गिरने से बचाने के लिए वह आमतौर पर अपने बालों को कपड़े से लपेटकर रखती हैं।