किसानों के पक्ष में अमेरिकी पॉप सिंगर रेहाना का ट्वीट

विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका रेहाना ने भी भारतीय किसानों का पक्ष लेते हुए हैशटैग फार्मरप्रोटेस्ट के सात अपनी बात कही है। रेहाना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किसानों के खिलाफ हिंसा पर एक लेख शेयर किया और लिखा कि – हम इसके बारे में बात क्यों नहीं करते हैं।

जैसे ही रेहाना का ट्वीट सामने आया तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। देखते ही देखते रेहाना भारत में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने रेहाना को जवाब देते हुए किसान प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी करार दिया और कहा कि ये किसान देश को विभाजित करना चाहते हैं ताकि चीन भारत पर कब्जा कर सके।

दूसरी ओरअभिनेता गुपी ग्रेवाल ने अपने ट्वीट में “सम्मान” शब्द लिखा। रेहना को लेकर पक्ष और विपक्ष में बातें कहीं जा रही हैं। इसके चलते रहना को गूगल सर्च इंजन पर सर्च किये जाने की भी होड़ लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *