बिना टिकट यात्रा कर रही महिला ने TC को पीटा

मुंबई। मुंबई के एक उपनगरीय रेलवे स्टेशन पर टिकटों की जांच कर रही महिला अधिकारी को बिना टिकट यात्रा रही एक महिला यात्री द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। पिछले 2 दिनों में यह इस प्रकार की तीसरी घटना है।

एक सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यह घटना उस समय हुई जब टीसी नम्रता शिंदगे ने यात्री मिणाल घुले से टिकट दिखाने को कहा। नाराज यात्री ने अधिकारी को पीट दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जीआरपी चौकी के ठीक बाहर हुई।

अधिकारी ने बताया कि जब जीआरपी अंबरनाथ चौकी की हेड कॉन्टेबल अनीता काम्बले ने नेरूल निवासी घुले को रोकने की कोशिश की तो उसने उन्हें पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

इससे पहले पश्चिमी रेलवे के बांद्रा थाने पर भी एक यात्री ने टीसी विवेक कुमार राय पर मंगलवार को हमला किया था। इसी दिन किंग्स सर्किल स्टेशन पर एक यात्री ने टीसी हरेराम शर्मा को पीटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *