खराब मौसम के कारण रोकनी पड़ी अमरनाथ यात्रा, अब तक 84 हजार भक्तों को दर्शन का सौभाग्य मिला

शुक्रवार को खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ यात्रा अगले आदेश तक के लिए रोक दी गई है। इस बीच जम्मू से शुक्रवार को रवाना होने वाले आठवें जत्थे को रामबन के चंद्रकोट में रोका लिया गया है।

खराब मौसम के कारण रोकनी पड़ी अमरनाथ यात्रा, अब तक 84 हजार भक्तों को दर्शन का सौभाग्य मिला

जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। ये यात्री इस समय आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम के मार्ग से दर्शन के लिए आगे की यात्रा कर रहे थे।

अमरनाथ यात्रा से इस समय लखनपुर से लेकर कश्मीर तक का वातावरण शिवमय बना हुआ है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ 84 हजार भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चूका है।

देश और दुनिया से अमरनाथ यात्री प्रतिदिन हजारों की संख्या में जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच वीरवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए जबकि याात्रा शुरू होने से अब तक तक़रीबन 84768 श्रद्धालु दरबार में दर्शन कर चुके हैं।

https://twitter.com/ETNowSwadesh/status/1677184621455486976

मौसम के ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। यात्रा शूरू होने पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा अगले दो – तीन दिनों में एक लाख का आंकड़ा पार कर सकता है।

इस मौसम में भी तत्काल पंजीकरण पाने के लिए श्रद्धालु जम्मू रेलवे स्टेशन, सरस्वती धाम में तड़के ही टोकन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यहाँ क़तर में लगे भक्त बड़ी संख्या में सड़कों पर ही अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आ रहे हैं।

इस यात्रा से यहाँ के कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं के आगमन से स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ी है।

जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से शुक्रवार को रवाना आठवें जत्थे को खराब मौसम के रामबन के चंद्रकोट में रोक के बाद उनके नाश्ते आदि की व्यवस्था भी की गई है। मौसम के अनुकूल होने के बाद यात्रियों को आगे कश्मीर घाटी की तरफ रवाना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *