15 दिसंबर तक यूपी सभी वयस्क कोरोना के टीके से लैस होंगे

लखनऊ, 30 अक्‍टूबर : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य में 15 दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोरोना के टीका लगा दी जायेगी।

15 दिसंबर तक यूपी सभी वयस्क कोरोना के टीके से लैस होंगे

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी वयस्कों को कोरोना के टीकाकरण की डोज देने के आदेश अधिकारियों को दिये गये हैं। उल्लेखनीय है विभिन्न देशों में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेशवासियों को टीका कवच देने के लिए संकल्पित राज्य सरकार जल्‍द से जल्‍द लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया को रफ्तार देने जा रही है।

सरकार का दावा है कि उत्‍तर प्रदेश ने देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले अब तक सबसे अधिक टीकाकरण कर कीर्तिमान स्‍थापित किया है। अब तक यूपी में 13 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला राज्य यूपी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार लगभग 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट का इसका प्रमाण है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 100 से कम है। बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 98 है, वहीं 40 जिलों में एक भी सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में 1़ 80 लाख से अधिक परीक्षण के दौरान में 07 जिलों में 08 नये संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। जबकि इस दौरान 12 मरीजों ने कोरोना को मात दे कर स्वस्थ हो गये है। राज्य में अब तक 16 लाख 87 हजार 135 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *