अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ अगले महीने रिलीज़ हो रही है

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' अगले महीने रिलीज़ हो रही है

अक्षय कुमार आजकल फिल्म सरफिरा से चर्चा में हैं। यह फिल्म साउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर फिल्म सोरारई पोटरू का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

आज यानी 14 जून को सरफिरा से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। इसमें अक्षय कुमार एक ऑलिव ग्रीन रंग की शर्ट में सनग्लास लगाए नज़र आ रहे हैं। दाढ़ी वाले अंदाज़ में अक्षय काफी हैंडसम लग रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘बड़े सपने देखो, जो आपको जुनूनी बनने पर मजबूर कर देंगे।’

https://www.youtube.com/watch?v=Ox-ejlxqb48

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म में जीवी प्रकाश ने संगीत दिया है।

फिल्म सरफिरा का डायरेक्शन सुधा कोंगरा ने किया है। फिल्म सरफिरा को सूर्या अपनी स्टार वाइफ ज्योतिक के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को कैप ऑफ गुड फिल्म्स के मालिक अरुण भाटिया, 2डी एंटरटेनमेंट के मालिक सूर्या और ज्योतिका, अबुंदंतिया के एंटरटेनमेंट के ऑनर विक्रम मल्होत्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

बताते चलें कि ओरिजिनल फिल्म सोरारई पोटरू में सूर्या ने स्वयं लीड रोल निभाया था। यह कहानी एक ऐसे फौजी की दास्तान है, जो अपने पिता की मौत के बाद इसलिए घर नहीं लौट पाता है क्योंकि उसके पास पैसे कम पड़ जाते हैं।

इन हालात में वह जमीन से जुड़े लोगों का हवाई सपना पूरा करने के लिए एक हवाई जहाज बनवता है और कम कीमत में लोगों को हवाई सैर कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *