तड़प का ट्रेलर देख अक्षय कुमार ने सराहा अहान शेट्टी को

मुंबई, 29 अक्टूबर : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी की तारीफ की है। अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। अक्षय कुमार
ने फिल्म का ट्रेलर देखकर अहान शेट्टी की तारीफ की है।

तड़प का ट्रेलर देख अक्षय कुमार ने सराहा अहान शेट्टी को

अक्षय ने तड़प के ट्रेलर को ट्वीट करके लिखा, “यार सुनील शेट्टी, तेरा बेटा तो तुझसे भी दस कदम आगे है। यह किस टाइप की हेराफेरी है भाई? क्या ट्रेलर है तड़प का। अहान को खूब प्यार और शुभकामनाएं। ” अक्षय के इस ट्वीट पर सुनील शेट्टी ने लिखा,“तुम पहले शख्स थे, जिसने सिर्फ तस्वीर देखकर कई साल पहले शुभकामना दी थी और कुछ खूबसूरत बात कही थी। तुम जो प्यार दिखाते हो, उसके लिए बहुत शुक्रिया। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *