‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हुए परेश रावल तो अक्षय कुमार ने कर दिया केस

परेश रावल ने हाल ही में में ‘हेरा फेरी 3’ से किनारा कर लिया है। परेश रावल के बाहर होने से जहाँ सुनील शेट्टी परेशान हैं वहीँ अक्षय कुमार ने उन पर केस कर दिया है।

'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए परेश रावल तो अक्षय कुमार ने कर दिया केस

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के लिए जहां दर्शक क्रेज़ी हो रहे हैं वहीँ बाबू भैया यानी परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ से हटने पर अक्षय ने 25 करोड़ का केस कर दिया है।

पूरे मामले पर नज़र डालें तो पते हैं कि ‘हेरा फेरी 3’ के लीड एक्टर अक्षय कुमार इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। फिरोज नाडियाडवाला से उन्होंने इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल पर अनप्रोफेशनल बर्ताव का आरोप लगाते हुए उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए उनपर मुकदमा कर दिया है।

इस बारे में सुनील शेट्टी का कहना है कि ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने परेश रावल के बिना इसे नामुमकिन बताया और कहा कि उनके और अक्षय के बिना हेरा फेरी 3 के फिर भी 1 प्रतिशत चांस हो सकते हैं, लेकिन परेश जी के बिना 100 प्रतिशत ऐसा नहीं हो सकता।

वहीँ प्रियदर्शन ने परेश रावल की तरफ से इस तरह की कोई सूचना मिलने से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसा क्यों हुआ नहीं मालूम क्योंकि परेश ने उन्हें सूचित नहीं किया।

आगे प्रियदर्शन कहते हैं- “मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन अक्षय ने पैसा लगाया है और यही कारण हो सकता है कि वह यह कदम उठा रहा है।’

दिलचस्प बात तो यह है कि अभिनेता इन दिनों अक्षय और परेश दोनों के साथ भूत बंगला नाम की एक अन्य फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *