एयरटेल की नई सुविधा, 3G के रिचार्ज पर 4G का मज़ा

दिल्ली : देश में सस्ते 4जी इंटरनेट डेटा को लेकर छिड़े प्राइज वॉर के बीच अब एयरटेल ने ऐसी तकनीक पेश की है जिसके जरिए एयरटेल के ग्राहक 3जी रिचार्ज पर ही 4जी जैसी स्पीड का लाभ उठा पाएंगे। airtel

airtel

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने दिल्ली-एनसीआर में अपग्रेडेड मोबाइल नेटवर्क रविवार से शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा कि यह एक नई टेक्नोलॉजी है जो अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के साथ आती है, यह ग्राहकों को 3जी नेटवर्क पर भी 4जी जैसी डाटा स्पीड उपलब्ध कराएगी।

एयरटेल ने एक बयान में कहा, “नेटवर्क उन्नयन के तहत एयरटेल ने Dual Carrier टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू किया है। इसके तहत 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में दो 5 मेगाहर्ट्ज कैरियर की स्पेक्ट्रम क्षमता को जोड़ा जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में Dual Carrier टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू करने वाली एयरटेल पहली मोबाइल ऑपरेटर है। इतना ही नहीं, बयान के मुताबिक इस अपग्रेड टेक्नोलॉजी से वॉयस और डेटा कैपेसिटी में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके अलावा इनडोर और आउटडोर नेटवर्क भी पहले से बेहतर होगा।

Dual Carrier टेक्नोलॉजी की खास बात है कि यह ग्राहक 3जी नेटवर्क पर होते हुए भी 4जी जैसी डेटा स्पीड का लाभ ले सकेंगे। यह तकनीक मोबाइल डिवाइस और नेटवर्क के बीच बैक-एंड एंगेजमेंट को सुधारने में भी सहायक है, इससे यूजर्स के मोबाइल की बैटरी लाइफ भी बढ़ जाती है।

बता दें कि एयरटेल देश का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है, जिसके दिल्ली एनसीआर में 11.43 मिलियन (1.14 करोड़) ग्राहक हैं, जो यहां पर 2जी, 3जी और 4जी तीनों सर्विस मुहैया कराती है।

www.naqeebnews.com

# airtel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *