अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफा देने तक चलेगा आंदोलन: प्रदीप जैन

झांसी 12 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेसियों ने लखीमपुर खीरी में मारे गये किसानों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सोमवार को मौन व्रत रखा।

अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफा देने तक चलेगा आंदोलन: प्रदीप जैन

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में हुए इस मौन व्रत प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टोनी के इस्तीफे की मांग रखी गयी। मौन के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश से प्रियंका गांधी जी ने जो किसानों की न्याय रैली की है प्रत्येक किसान आज न्याय के लिए उठ खड़ा हुआ है जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा और अजय मिश्रा टेनी मंत्री अपना इस्तीफा नहीं देंगे तब तक आंदोलन निरंतर चलते रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात आज बद से बदतर होते जा रहे हैं प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती। मौजूदा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है यदि कोई उस न्याय के लिए आगे बढ़ता है तो उस पर तरह-तरह के जुल्म ढाये जाते हैं लेकिन कांग्रेसी ऐसी पार्टी है जो अंग्रेजों से हिंदुस्तान की आजादी के लिए टकरा गई थी और आज माननीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में पूरे कांग्रेसी किसानों को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर संघर्षरत हैं।

अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष सफीक अहमद मुन्ना ने कहा कि पहले सरकार ने किसानों को कुचलने का काम किया है और अब संविधान को कुचलने का प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर इम्तियाज हुसैन , अनिल रिछारिया,जितेंद्र भदोरिया ,अफसर खान ,हैदर अली, मनीष रायकवार ,अमित चक्रवर्ती, राकेश अमरया, रंजीत रायकवार, सचिन श्रीवास ,,विनोद विलियम ,मजहर अली ,हजरत खान मेवालाल भंडारिया, रमेश चंद पटेरिया सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *