अमेरिका और ब्रिटेन की काबुल में अपने नागरिकों को होटलों में न रहने की सलाह

लंदन 12 अक्टूबर : अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को सुरक्षा जोखिमों के मद्देनजर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के होटलों, विशेष रूप से सेरेना होटल में ठहरने से बचने की सलाह दी है।

अमेरिका और ब्रिटेन की काबुल में अपने नागरिकों को होटलों में न रहने की सलाह

अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर कहा है कि सेरेना होटल में सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी नागरिकों को यहां अथवा अन्य होटलों और आसपास की यात्रा से बचने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही सेरेना होटल या अन्य स्थानों पर जो लोग ठहरे हैं , उन्हें तत्काल यह जगह छोड़ देनी चाहिए।

दूसरी तरफ ब्रिटेन की सरकार ने भी विदेश यात्रा दिशानिर्देश में अपने नागरिकों से कहा, “ काबुल में जोखिमों के परिप्रेक्ष्य में आपको यहां के होटलों, विशेषकर सेरेना होटल में न ठहरने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *