देश में कोविड टीकाकरण पहुंचा 96 करोड़ के करीब

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर : देश में कोविड टीकाकरण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी 96 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेने की संभावना है।

देश में कोविड टीकाकरण पहुंचा 96 करोड़ के करीब

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 65 लाख 86 हजार 92 कोविड टीके लगाए गए। देश में कुल टीकाकरण 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 हो गया है। आज शाम तक इसके 96 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 26,579 कोविड रोगी स्वस्थ हुए है। इसके साथ ही कोविड संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 20 हजार 57 हो गयी है।स्वस्थ होने की दर 98.04 प्रतिशत है ।

पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 14,313 नए मामले सामने आए। देश में इस समय दो लाख 14 हजार 900 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की दर 0.63 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 81 हजार 766 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक 58 करोड़ 50 लाख 38 हजार 43 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *