अरशद वारसी के बेटी जेने जो वारसी को देखने के बाद लोगों ने उन्हें नई हीरोइन बताया

मुंबई में पिछले दिनों हुए एक ईवेंट में अरशद वारसी की बेटी से सबका ध्यान खींच लिया। अचानक मिली इस झलक और कैमरामैन की फुर्ती ने उनकी बेटी को लोकप्रिय बना दिया।

बेहद निजी जीवन जीने वाले अरशद वारसी का परिवार अभी तक लाइमलाइट से दूर ही रहा है। बेहतरीन कलाकार अरशद वारसी ने 1999 में मारिया गोरेटी से शादी की थी, इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। बेटी जेने जो वारसी और बेटा जेक वारसी।

अरशद वारसी बेटी के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए। इस पार्टी के बाद से जेन हर किसी की नजरों का केंद्र बन गई हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल को देखने के बाद लोगों ने उन्हें बॉलीवुड की नई हीरोइन बताना शुरू कर दिया है।

अरशद वारसी की बेटी के इस तरह सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद अचानक मिली लोकप्रियता पर सोशल मीडिया पर कई लोग अटकलें लगा रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि जेने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का इरादा रखती हैं। हालांकि परिवार की तरफ से उनकी एक्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अरशद वारसी की फैमिली हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अभिनेता के मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अपनी बेटी के साथ पहुंचने को लोग अहमियत दे रहे हैं। इस मौके पर बाप और बेटी का लुक भी ज़बरदस्त था। बाप से मैचिंग करती हुई बेटी ब्लैक एंड व्हाइट मिनी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

जेने जो वारसी के पब्लिक होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना श्रद्धा कपूर से शुरू कर दी है। इन लोगों का कहना है कि वह बिलकुल श्रद्धा कपूर जैसी दिखती हैं। हालांकि, जेने उन स्टारकिड्स में से हैं जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

जेने जो ने इस इवेंट से पहले कैमरों से दूरी बनाकर रखी है। वैसे तो जेने का सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक है, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर भी कुछ पोस्ट्स शेयर कर लेती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11.9 हजार फॉलोअर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *