यूपी के बाबुओं को योगी की डेडलाइन- 24 घंटे में तैयार करें रिपोर्ट कार्ड

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन में दिख रहे हैं. योगी ने पिछले दिनों में लगातार कई कार्यालयों का दौरा किया है. Adityanath

Adityanath

वहीं अब सीएम योगी ने सभी विभागों के सचिवों को निर्देश जारी कर दिया है कि सभी अधिकारी योजनाओं से जुड़ी पॉवर प्वांइट प्रेजेंटेशन तैयार करने को कहा है.

सीएम ने इसको लेकर डेडलाइन भी जारी कर दी है, योगी 25 मार्च के बाद कभी भी प्रेजेंटेशन देख सकेंगे.

योगी ने सभी बाबुओं को निर्देश जारी किया है कि वह अपने विभागों की योजनाओं, उसमें खर्च होने वाली राशि और नये सुझावों के साथ तैयार रहें.

सीएम के साथ ही कई मंत्रियों ने भी अपने विभाग के सचिवों को प्रेजेंटेशन देने को कहा है. इस फरमान के बाद मंत्री और बाबू इस प्रेजेंटेशन की तैयारी में जुट गये हैं.

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री अपने सभी अफसरों को ईमानदारी, स्वच्छता की शपथ भी दिला चुके हैं. योगी ने अफसरों के साथ अपनी बैठक में कहा था कि वें सरकार के घोषणा पत्र को जमीन पर उतारने के लिए तैयारियां शुरू कर दें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कार्यालयों का जायजा ले रहे हैं. पहले उन्होंने एनेक्सी बिल्डिंग के पंचम तल का जायजा लिया था, जहां उन्होंने गंदगी, फाइलों और बिजली की तारों को लेकर फटकार लगाई थी. वहीं सीएम ने हजरतगंज थाने का भी अचानक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया था.

www.naqeebnews.com

# Adityanath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *