धोनी ने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी, कहा- 2019 का वर्ल्ड कप भी खेलेंगे

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी का फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. माना जा रहा था कि इस साल जून में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. Dhoni

Dhoni

लेकिन वे तो अगला वर्ल्ड कप खेलने की योजना बना रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी के बाद तरोताजा महसूस कर धोनी को लगता है कि उनमें 2019 वर्ल्ड कप से आगे भी खेलने की क्षमता है.

दिल्ली में एक प्रोमोशनल इवेंट के दौरान धोनी ने अपनी फिटनेस पर कहा कि उनमें 2019 वर्ल्ड कप से आगे भी खेलने की क्षमता है.

बशर्ते फिटनेस उनका साथ दे और किसी बड़ी चोट से बचे रहें.

अगले वर्ल्ड कप में खेलने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी 2017 है. वर्ल्ड कप में दो साल बाकी हैं. ऐसे में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं.

धोनी ने कहा कि टीम इंडिया का जिस तरह शेड्यूल है, उसमें कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘सौ फीसदी कुछ नहीं होता है, क्योंकि दो साल बहुत लंबा समय है. टीम इंडिया का जैसा शेड्यूल है, उतना खेलने के बाद आप थोड़े विंटेज कार जैसा बन जाते हैं. खुद का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है. हां मैं आसानी से (2019 वर्ल्ड कप) उससे आगे जा सकता हूं.’

इस वर्ष की शुरुआत में धोनी ने सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद सभी प्रारूपों के लिए विराट कोहली को कमान सौंप दी गई.

धोनी के हाल के प्रदर्शन पर गौर करें, तो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शतक जड़ा था और टी-20 क्रिकेट में भी अपनी पहली फिफ्टी लगाई थी. धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड को अपनी कप्तानी में सेमीफाइनल तक ले जाने में सफल रहे.

www.naqeebnews.com

# Dhoni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *