भारत सहित दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है ‘आदर्श बाल विद्यालय’

प्राइम ऑरिजिनल सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर से जुड़ी खबर सामने आ रही है। इस सिरीज का वर्ल्डवाइड प्रीमियर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 24 जुलाई को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगा।

सात एपिसोड वाली इस कॉमेडी सिरीज की कहानी, एक आदर्श बाल विद्यालय की कहानी है। कहानी एक बदहाल स्कूल में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) नाम के एक बेफिक्र स्वभाव वाले हेडमास्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बीच कैंब्रिज में होने वाले एक बड़े सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनने की उनकी चाहत का असर यह होता है कि वह स्कूल की हालत सुधारने में लग जाता है।

इसके लिए शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक की किस्मत बदलने के लिए जब वह शिक्षकों की एक अनोखी टीम को साथ लाते हैं, तो उनका सामना रोजमर्रा की चुनौतियों से होता है, जैसे क्लासरूम में शोर मचाते बच्चे, संसाधनों की कमी, माता-पिता की बेरुखी और कामकाज में आने वाली मुश्किलें।

यह सिरीज दिखाती है कि कैसे एक कमजोर समझे जाने वाले संस्थान को भी नया जीवन मिल सकता है और किस तरह से हंसी-मजाक वाले मा कर बड़े मिशन को अंजाम दिया जा सकता है।

इस सिरीज़ के अदाकारों की बात करें तो के के मेनन मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ हैं अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, और प्राची शाह।

कहानी बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नूपुर पाई, तत्सत पांडे, और मेघना श्रीवास्तव ने मिलकर लिखी है। निर्देशन हिमांक गौर हैं, जिसे इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले मिलकर बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *