आलीया भट्ट की मां ज़ायरा वसीम से बोली- ‘अल्लाह ने तुम्हें कबूल किया’

दंगल गर्ल जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों का रिएक्शन अब तक आ चुका है। अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर बयान दिया है।

सोनी राजदान ने कहा कि अल्लाह चाहेगा कि तुम वो करो जो तुम्हें पसंद है। मालूम हो कि जायरा ने ये कहते हुए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया कि वह अल्लाह के रास्ते पर चलना चाहती हैं।

आध्यात्मिक रास्ते पर चलने के लिए अपने शानदार करियर को छोड़ देने के उनके फैसले की कई लोग निंदा कर रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनका समर्थन कर रहे हैं।

 

सोनी राजदान ने ट्वीट में लिखा, “मैं उम्मीद करूंगी कि वह इतनी समझदार हो जाए कि इस बात को समझ पाए कि आपको वो करना चाहिए जो आपको पसंद है, अल्लाह आपसे यही चाहता है।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, सोनी ने लिखा, अभिनय और जितनी भी रचनात्मक कलाओं में कुछ भी ऐसा नहीं है जो आपको उस रास्ते पर चलने से रोकता है। किसी इंसान को तकलीफ या खुशी महसूस कराना और किसी चीज से जोड़ देना, इससे ज्यादा खूबसूरत पेशा क्या हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *