द एकेडमी के पेज पर दीपिका और रणबीर की इस फिल्म का खास सीन

ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था ‘द एकेडमी’ ने अपने अपने सोशल मीडिया पेज पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की एक फिल्म के दृश्य को साझा किया है। संस्था ने इस वीडियो के साथ एक बेहतरीन कैप्शन भी लगाया है। यह फिल्म दोस्ती, प्यार, ख्वाब के बीच गुज़रती जिंदगी की दास्तान है।

‘द एकेडमी’ संस्था ने दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की अदाकारी वाली फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के जिस सीन को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है उसके कैप्शन में दृश्य के साथ फिल्म से जुड़ी डिटेल भी दी है। बताते चलें कि द एकेडमी के पेज पर 5.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

पेज पर साझा दृश्य में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक सनसेट पॉइंट पर बैठे बातें कर रहे हैं। कुछ परेशां रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण से कहते हैं ‘और अगर हमें बाद में पता चला कि वो लाइट और डांस शो बहुत अच्छा था तो?’ इस पर दीपिका जवाब देती हैं ‘वो तो होगा ही धांसू। पर अगर हम चले गए तो ये सॉलिड सनसेट मिस हो जाएगा। जितना भी कोशिश कर लो बनी, जिंदगी में कुछ ना कुछ तो छूटेगा ही। तो जहां हैं वहीं का मजा लेते हैं।’

इस वीडियो के साथ एकेडमी ने कैप्शन में लिखा ‘नैना की तरफ से आपको याद दिला दें कि जहां हैं, उसका मजा लें। फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’। इसके निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। लेखक हुसैन दलाल और अयान मुखर्जी हैं। इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन, कुणाल रॉय कपूर और फारूक शेख हैं।’

इस फिल्म की बात करें तो 31 मई 2013 को रिलीज ‘ये जवानी है दीवानी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 326 करोड़ रुपये था जबकि इस फिल्म की लागत 45 करोड़ रुपये थी। दोबारा रिलीज होने पर इसने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *