शीतलहर की चपेट में गुज़रेंगे कुछ और दिन

समूचे उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी है। आज सुबह छाई धुंध की वजह से कई स्‍थानों पर साफ दिखाई देना मुश्किल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले तीन दिन तक शीत लहर जारी रहेगी।

शीतलहर की चपेट में गुज़रेंगे कुछ और दिन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। तेज धूप के साथ इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा।

पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है। दो दिन पहले तक सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ सरक गया है। आसमान से बादल छंट गए हैं। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान काम हो गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आसमान से बादल छंट गए जिसके कारण गर्म हवाएं वातावरण के ऊपरी हिस्से की तरफ चली गई हैं। ऐसे में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में फिर सर्दी बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *